Medical
राष्ट्रीय

फिल्मी स्टाइल से चोर पर टूट पड़ा दूल्हा, जब चोर ने दूल्हे की वरमाला से खींचे नोट

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दूल्हे ने गजब का साहस दिखाते हुए एक चोर को चलते पिकअप में घुसकर पकड़ लिया। उसका यह बहादुरी भरा कारनामा इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की जयमाला से एक चोर नोट खींचकर भाग निकला था। घटना घुड़चढ़ी के बाद हुई। जिसके बाद चोर  पिकअप से लटककर भागने लगा। इस पर दूल्हे को गुस्सा आ गया और वह शादी की रस्मों को बीच में ही छोड़कर उचक्के के पीछे दौड़ पड़ा। दूल्हा चलते वाहन से खुद भी लटक गया। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में खिड़की से अंदर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
दूल्हे के पीछे अपने-अपने वाहनों से आ रहे लोगों ने फिर इस उचक्के की तबियत से पिटाई की। हालांकि बाद में माफी मांगने पर चोर को छोड़ दिया गया। यह मामला मेरठ के डुंगरावली गांव का बताया जा रहा है। 23 नवंबर को यहां एक युवक की शादी थी। घुड़चढ़ी होने के बाद वह मंदिर में पूजा करने जा रहा था। उसी वक्त एक युवक दूल्हे की पैसे की माला से नोट खींचकर उचक्का भाग निकला और पिकअप की खिड़की पर लटक गया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह सब देख गुस्साया दूल्हा भी फिल्मी हीरो की तरह वाहन पर लटक गया। फिर वह खिड़की सहारे अंदर घुसा और वाहन भी रुकवा लिया। दूल्हा चोर को वाहन से बाहर सड़क पर खींच लाया। तभी पीछे से आए दूल्हे के परिवार के तमाम लोगों ने चोर की पिटाई की। बाद में बड़े बुजुर्गों के समझाने पर आरोपी को छोड़ दिया गया। इधर इस मामले में एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉