Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

पारिवारिक विवाद के चलते सगे भाई, चाची और दो चचेरे भाइयों ने मिलकर की युवक की हत्या, पुलिस ने चारों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  जौलजीबी क्षेत्र अंतर्गत भक्तिरवा किमखोला गांव में पारिवारिक विवाद ने बेहद खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक युवक की उसके ही सगे भाई, चाची और दो चचेरे भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात को छिपाने के लिए शव को जंगल में ठिकाने लगा दिया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार 22 मार्च को कुंदन सिंह (35) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रजवार का अपनी चाची बसंती देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बसंती देवी, उनके बेटे जनक सिंह (25) और रमेश सिंह (21) के साथ ही कुंदन का सगा भाई प्रदीप सिंह (30) भी विवाद में शामिल हो गया। आरोप है कि चारों ने मिलकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर कुंदन सिंह की हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

वारदात के अगले दिन 23 मार्च को आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया। मृतक की पत्नी रेखा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की और कुछ ही समय में जंगल से शव बरामद कर लिया। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि मृतक का परिजनों से अक्सर विवाद होता था, जिसके चलते सगे भाई ने भी चाची और चचेरे भाइयों का साथ दिया।

सीओ केएस रावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉