Medical
उत्तराखण्डखेल/मनोरंजननैनीताल

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक समापन व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में की बैठक, सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं ऐतिहासिक समापन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक सम्पन्न हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, जलपान, पार्किंग, स्टेज व्यवस्था, हैलीपैड व्यवस्था, एलईडी, बैरिकेटिंग, शौचालय, वीआईपी, मीडिया पास व्यवस्था, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। आयुक्त ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन प्रबन्ध में कोई कमी है तो उसे समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा समापन समारोह भव्य हो।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी टीमवर्क की तरह कार्य करें। उन्होंने कहा कि शौचालय की साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, इसके लिए शौचालय में सफाई कर्मचारी ड्रेसकोड में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा विभिन्न स्थानों पर जहां पार्किंग बनाई गई है वहां पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा प्रदेश के अन्य जनपदों से जो गणमान्य एवं वीआईपी लोग आ रहे हैं उनके रात्रि की ठहरने की उचित व्यवस्था कर ली जाए। आयुक्त ने कहा कि जहां अवैध रूप से होर्डिग्स लगे है उन्हें भी हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जिन स्थानों पर बैरिकेटिंग लगनी है वह स्थान समय से सुनिश्चित कर लिये जाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

बैठक मे जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन भव्य एवं ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्टेडियम के बाहर विभिन्न स्थानों पर 8 पार्किंग स्थल बनाये गये है जिसमें लगभग 2500 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया लोगों को स्टेडियम तक लाने के लिए 350 शटल बस सेवा के द्वारा लोगों को विभिन्न स्थानों से लाया जायेगा। उन्होंने कहा वीआईपी, गणमान्य एवं मीडिया पास के द्वारा ही प्रवेश कर सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा पास बनवाने की सभी व्यवस्थायें कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में लगभग 12000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक

बैठक में डीआईजी डा. योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, मुख्य विकास अधिकारी उधमसिह नगर मनीष कुमार, डीएफओ हिमांशु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, कमाडेंट स्टेशन हैडक्वाटर ले. कर्नल अरूण शेखर, आरटीओ संदीप सैनी, गुरदेव सिंह के साथ ही सभी नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉