Medical
राष्ट्रीय

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, कई सेकंड तक हिली धरती, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली:- एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि बिस्तर से लेकर खिड़की तक सब हिलने लगे। बहुत सालों बाद दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह इतना तेज भूकंप महसूस किया गया, कई सेकेंड तक भूकंप की वजह से धरती हिली, गहरी नींद में सोए लोग भी डर कर घरों से बाहर भागने लगे। अब तक इस भूकंप में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, दिल्ली-एनसीआर में यह भूकंप करीब 5 बजकर 30 मिनट पर आया, कई सकेंड तक धरती हिलती रही, लोग डर, सहम कर बाहर भागने लगे बेड हिलते हुए महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है. इस भूकंप का केंद्र दिल्ली-एनसीआर ही था ऐसा काफी समय बाद हुआ है , जब दिल्ली-एनसीआर की धरती ही भूकंप का केंद्र बनी है. इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी, भूकंप इतना जोरदार था कि लोगों ने कंपन महसूस किया. ऐसा लगा जैसे धरती के अंदर कुछ बड़ी हलचल हो रही हो, घर की दीवारें, खिड़कियां सब हिलने लगी थीं,  फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉