Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उर्मिला को पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट को लेकर कोर्ट में किया तलब, सीबीआई टीम ने सहारनपुर स्थित घर पहुंचकर नोटिस सौंपा

ADVERTISEMENTS Ad

सहारनपुर:-  सीबीआई ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए सहमति की पुष्टि करने के सिलसिले में 23 अक्तूबर को दून की अदालत में पेश होने का नोटिस दिया है। मंगलवार देर शाम सीबीआई की टीम सहारनपुर स्थित उनके घर पहुंची और नोटिस सौंपा। उन्हें सुबह 10:30 बजे विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उपस्थित होना है।

ADVERTISEMENTS Ad

नोटिस 21 अक्तूबर को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) संदीप सिंह भंडारी ने जारी किया है। अदालत में यह स्पष्ट किया जाएगा कि उर्मिला सनावर दोनों परीक्षणों के लिए अपनी मर्जी से सहमति दे रही हैं। उनकी सहमति दबाव, धमकी, लालच या किसी अनुचित प्रभाव से मुक्त होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: शुक्रवार से एक बार फिर बदल सकता है मौसम, अगले दो दिन तेज धूप के बीच सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
Ad

सीबीआई ने जांच के दौरान पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने की अनुमति के लिए अदालत में आवेदन किया है। अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम को लेकर आरोप सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आया है। उर्मिला सनावर से जुड़े कथित ऑडियो सामने आने के बाद विवाद ने राजनीतिक रूप भी लिया था। हालांकि, उर्मिला सनावर पहले ही परीक्षण की सहमति देने की बात कह चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सीबीआई की टीम मंगलवार देर शाम सहारनपुर स्थित उर्मिला सनावर के घर पहुंची और उन्हें अदालत में पेश होने का नोटिस दिया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) संदीप सिंह भंडारी ने 21 अक्टूबर 2026 को नोटिस जारी किया था। सीबीआई ने जांच के दौरान पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने के लिए अदालत में आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर की कई घोषणाएं, 1600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का ऐलान, पुलिस कर्मियों के लिए आवास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने की घोषणा

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम को लेकर सामने आए आरोपों के बाद मामला फिर चर्चा में है। उर्मिला सनावर से जुड़े कथित ऑडियो और वीडियो सामने आने के बाद प्रकरण ने राजनीतिक तूल पकड़ा था। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। उर्मिला सनावर पहले ही पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति देने की बात कह चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉