कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कुलोरी से पोखरी -नौगुनिया मोटर मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य का किया शुभारम्भ

भीमताल:- विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के कुलोरी से पोखरी-नौगुनिया देवलीधारी से मोटर मार्ग लम्बे समय से खराब था। मोटर मार्ग में कई जगह गड्डे होने की वजह से दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। क्षेत्र के लोगों को अपना उत्पादन मंडी लाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ विभाग से मोटर मार्ग पर डामरीकरण, चौड़ीकरण, सुधारीकरण कार्य की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा। कुलोरी से पोखरी -नौगुनिया देवलीधार मोटर मार्ग पर pmgsy 4 के अंतर्गत डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 84 लाख की स्वीकृति कराने के बाद आज कार्य का शुभारम्भ किया। मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण होने के बाद कुलोरी, पोखरी, नौगुनिया, देवलीधारी, सुई, सुरग आदि गाँव के ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जायेगा। ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का फूल मालाओ व ढ़ोल नगाड़ों से स्वागत कर धन्यवाद दिया। मंत्री कैड़ा ने कहा मेरा प्रयास है हर गाँव की सड़क से जोड़ सकूं।

इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना संबंधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, प्रधान हरीश गंगोला, राजू आर्य, महिपाल सिंह कुलौरा, बीडीसी नंदाबल्ल्बभ आर्य, प्रकाश आर्य, पुष्कर बोरा, नारायण रैक्वाल, शेखर थुवाल, हेम सुयाल, शेर सिंह, प्रकाश चंद्र, रघुवर जोशी, दीवान राम, दीपा देवी, सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।











