Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

हादसा: यूटिलिटी खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, पांच घायल

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में कल देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नैटवाड़ से जखोल जा रही एक यूटिलिटी खाई में जा गिरी जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआर की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर 108 के माध्यम से सीएचसी मोरी पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad

तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि शाम को एक यूटिलिटी नैटवाड़ से जखोल जा रही थी। फफराला के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा। घटना में दूणी गांव के पूर्व प्रधान उरी लाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक समेत पांच लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉