Medical
उत्तराखण्डखेल/मनोरंजनहरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रदेश को राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के आयोजन का सौभाग्य मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कबड्डी प्राचीन खेल होने के साथ ही एक विशिष्ट खेल है, इस खेल में सफलता के लिए खिलाड़ी में स्फूर्ति, गति और ताकत के साथ ही टीम भावना की जरूरत होती है, सीएम ने कहा आज पीएम मोदी नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं, आज भारत खेलों के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश
Ad

सीएम ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय भारत में खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाता था। भाई-भतीजावाद हावी था, लेकिन आज प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए पीएम ने फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं की शुरुआत की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति के साथ नौकरियों में आरक्षण दिया गया है, आज उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। 28 जनवरी से राज्य में राष्ट्रीय खेल शुरू होने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉