उत्तराखण्डनैनीताल
बाल विकास परियोजना ने मुस्कान केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को समान नागरिक संहिता के बारे में किया जागरूक

ADVERTISEMENTS
भीमताल:- ग्राम प्रधान दीपा पलड़िया की अध्यक्षता में जमरानी बांध के श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में मुस्कान केंद्र का उद्घाटन किया गया।
ADVERTISEMENTS

इस संबंध में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू मर्तोलिया ने अवगत कराया कि मुस्कान केंद्र में श्रमिक परिवार से शाला पूर्व शिक्षा के 9 बच्चे उपस्थित हो रहे हैं। केंद्र से उन्हें पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें नाश्ता और मध्याह्न भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
ADVERTISEMENTS
इस मौके पर केद्र में उपस्थित विभिन्न ग्रामीण महिलाओं को बाल विवाह की भी शपथ दिलाई गई और उन्हें समान नागरिक संहिता के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना से रीना यादव सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्तिया मुन्नी, चंपा कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
ADVERTISEMENTS












