Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में अचानक बदला मौसम: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठंड

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में मौसम ने अचानक बदल गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से हिमालय की चोटियां सफेद चादर में ढक गई हैं, तो मसूरी में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। गंगोत्री से गोमुख तक बर्फ की चादर बिछने के साथ ही बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी गुरुवार सुबह बर्फबारी हुई। बर्फ से ढके धामों का खूबसूरत नजारा देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के नौ जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताते हुए 10 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रद्धालुओं ने कैमरे में कैद किए नजारे

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सुबह हुई बर्फबारी के बाद चारों ओर सफेदी छा गई। बाबा केदार की नगरी बर्फ की चादर में लिपटी नजर आई। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु इस नजारे को अपने कैमरों में कैद करते दिखाई दिए। कोई बर्फ से ढके धाम के साथ तस्वीरें लेता नजर आया, तो कोई सेल्फी लेकर इस खूबसूरत पल को यादगार बना रहा था। हालांकि, बर्फबारी के साथ तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव सम्पन्न, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि, कलाकारों को किया सम्मानित
Ad

गंगोत्री से गोमुख तक बर्फबारी ने प्राकृतिक सौंदर्य को और निखार दिया है। गंगोत्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच मौसम का बदला मिजाज देखने को मिला। हिमालयी क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछने से वादियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

मसूरी में बारिश से बदला मौसम, पर्यटन गतिविधियों पर दिखा असर

पहाड़ों की रानी मसूरी में बृहस्पतिवार सुबह से बारिश होने के कारण ठंड बढ़ गई है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई और इसका असर शहर की सड़कों तथा पर्यटन गतिविधियों पर भी दिखाई दिया। पर्यटकों की आवाजाही कम होने से आम दिनों के मुकाबले शहर में रौनक फीकी नजर आई।
ठंड के चलते स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बाहर निकलने से बचते रहे। मसूरी घूमने पहुंचे सैलानी मौसम साफ होने का इंतजार करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट बेलबाबा क्षेत्र में शिफ्ट करने की योजना को बड़ा झटका, 30 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि हस्तांतरित करने का प्रस्ताव खारिज

नौ जिलों में बारिश, अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

इसके अलावा देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, मौसम की जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह

पहाड़ों पर बर्फबारी से जहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मनमोहक नजारे देखने को मिल रहे हैं, वहीं बारिश और ठंड ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉