Medical
उत्तराखण्ड

भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने महापौर गजराज बिष्ट से मुलाकात कर दीं शुभकामनाएं, कहा शहर के विकास में आयेगी तेजी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने महानगर हल्द्वानी के नवनिर्वाचित महापौर गजराज बिष्ट से मुलाकात कर उन्हें मेयर बनने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महापौर को शहर की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया और उम्मीद जताई कि उनके पांच साल के कार्यकाल में हल्द्वानी में अभूतपूर्व विकास कार्य होंगे।
आशा शुक्ला ने कहा हल्द्वानी में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार का पूरा फोकस विकास कार्यों पर है। इसका सीधा लाभ हल्द्वानी शहर की जनता को मिलेगा। उन्होंने महापौर गजराज बिष्ट की सराहना करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की दिशा में जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे शहर के यातायात व्यवस्था को सुधारने में मददगार होंगे। आशा शुक्ला ने यह भी विश्वास जताया कि महापौर गजराज बिष्ट के नेतृत्व में हल्द्वानी शहर के विकास कार्यों की गति तेजी आएगी ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉