Medical
उत्तराखण्डखेल/मनोरंजननैनीताल

बुलंदशहर की माही को 4-1 से हराकर अंशु ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम

ADVERTISEMENTS Ad


हल्द्वानी :11 सितंबर से देहरादून में शुरू हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हल्दूचौड़ निवासी नौवीं की छात्रा अंशु गिरी गोस्वामी ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देश भर के 225 स्कूलों के 1051 मुक्केबाज खिलाड़ियों ने भाग लिया । अपने फाइनल गेम में अंशु ने बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की माही को 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
अंशु गिरी गोस्वामी वरिष्ठ भाजपा नेता नंदन गोस्वामी की पुत्री हैं और वह वर्तमान में 9वी कक्षा में एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत है। 42 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु गोस्वामी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया जिसमें उन्होंने क्वालीफाई करते हुए क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदियों को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश किया और उन्होंने बुलंदशहर की माही को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉