Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम खराब रहने की संभावना, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून। बीते दो दिनों से प्रदेश में  मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तेज बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में अगले 24 घंटे के भीतर तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन जिलों में कई स्थानों पर हवाओं के साथ मौसम के और बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 13 अप्रैल से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉