Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

दिमागी रूप से कमजोर महिला के पास मिली लगभग एक लाख रुपए की नगदी, कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने गिनी रकम

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- मंगलौर कस्बे में 13 साल से रह रही दिमागी रूप से कमजोर महिला के पास लगभग एक लाख रुपये की नकदी मिली है, यह देखकर लोग हतप्रभ रह गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में एक मकान के पास एक दिमागी रूप से कमजोर महिला करीब 13 साल से रह रही थी। मोहल्ले के लोगों ने उसे वहां से हटाया तो उसके पास से प्लास्टिक के थैले से काफी पैसे मिले। मोहल्लेवालों ने पुलिस को सूचना दी। यहीं के कुछ लोगों ने उन पैसों को गिनना शुरू किया तो लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद 53186 रुपये व 17 किलोग्राम के सिक्के मिले हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए भरतपुर व दिल्ली में स्थित सामाजिक संस्था अपना घर से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही महिला को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉