Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बीएससी की 20 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम, लोगों में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- आज  मंगलवार सुबह नैनीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, लोगों में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, सिमरन आर्या बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी और स्टाफ हाउस क्षेत्र में रह रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो छात्रा फंदे से लटकी हुई मिली।


घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दुखद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अधिकांश जिलों में अलर्ट जारी, नदी एवं नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉