Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगरजॉब अलर्ट

11 नवंबर को होगा रोजगार मेले का आयोजन, पोर्टल पर भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। स्टेडियम रोड स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में 11 नवम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में सिडकुल पंतनगर एवं सितारगंज की ऑटोमोबाइल, फूड, प्रोडक्शन, पैकेजिंग, फाइनेंस एवं सिक्योरिटी आदि क्षेत्रों से संबंधित लगभग 20 औद्योगिक इकाइयों के भाग लेने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

इसमें  शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक की लगभग 500 रिक्तियों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग लेने के लिए 10 नवंबर तक भारत सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉