Medical
उत्तराखण्डचंपावत

टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख पुकार, बस में 25 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत: – टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सोमवार सुबह के समय रोडवेज की बस की दुर्घटनाग्रस्त  हो गयी। टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की बस चलथी से पहले सिन्याड़ी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई, बस के पलटने से यात्रियों में जहां चीख पुकार मच गई, वहीं स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला, गनीमत यह रही कि बस अनियंत्रित होकर खाई में नहीं गिरी, बस के सड़क पर ही पलटने से कुछ यात्रियों को ही चोटें आईं हैं । सभी यात्रियों को अन्य बस के माध्यम से परिवहन निगम के द्वारा पिथौरागढ़ को रवाना कर दिया गया। बस में दुर्घटना के वक्त कुल 25 यात्री सवार थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश
Ad

बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने किसी तरह यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे में यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं. दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस यूके07पीए-3201 काफी पुरानी बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

चालक के अचानक बस पर नियंत्रण खोने से हादसा हुआ है। उस समय बस में कुल 25 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं, उन्हें दूसरी बस से पिथौरागढ़ भेज दिया गया है. फिलहाल बस में कोई तकनीकी कमी होने की बात सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉