Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने समय रहते कूदकर बचाई जान, किसी प्रकार की जनहानि नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- देहरादून- हरिद्वार रोड पर गुरुवार देर रात चलते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, 112 कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि हर्रावाला और कुआंवाला के बीच एक ट्रक में आग लग गई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के सामने, देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे ट्रक में भीषण आग लगी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

ट्रक चालक संजय कुमार (44) पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम गोलारा, थाना विजयगढ़, जिला अलीगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह देहरादून से गाजियाबाद जा रहा था। हर्रावाला चौकी से आगे विंडलास रिवर वैली के पास अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक ने तुरंत ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉