Medical
उत्तराखण्ड

अब शहर, स्थानों और कस्बों के पुराने नाम बदल कर रखे नए नाम, नवाबी रोड कहलायेगा अटल मार्ग, सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्यापुरी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में अब कई नगरों स्थानों और कस्बों के पुराने नामों को बदलकर नए नाम रख दिए गए हैं। इस तरह 15  नाम बदल दिए गए हैं। सरकार ने इनके नए नाम यह तय किए हैं । नैनीताल जिले में हल्द्वानी स्थित नवाबी रोड का नाम अब बदल जाएगा। नवाबी रोड अब अटल मार्ग कहलाएगा। जबकि, काठगोदाम पनचक्की चौराहे से आईटीआई मार्ग का नाम अब गुरु गोलवलकर मार्ग होगा। इसी तरह से ऊधमसिंह नगर जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के अनुसार, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुल 15 स्थानों के नाम बदलने का उत्तराखंड सरकार ने निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड में जिन 15 नगरों, कस्बों और स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की उन में सबसे पहला नाम हरिद्वार जिले का औरंगजेबपुर गांव का है। औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर हो जाएगा। इसी तरह हरिद्वार जिले बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का आर्यनगर और चांदपुर का नाम बदलकर ज्योतिबाफुले नगर हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट का मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का अंबेडकर नगर, खानपुर ब्लॉक के इंदरीशपुर गांव का नंदपुर, खानपुर गांव का श्रीकृष्णपुर और रुड़की ब्लॉक के अकबरपुर फाजलपुर गांव का नाम बदलकर विजयनगर हो जाएगा। इसी तरह से देहरादून नगर निगम के मियांवाला वार्ड का नाम बदलकर रामजीवाला करने का निर्णय लिया गया है। देहरादून जिले के विकासनगर ब्लॉक के पीरवाला गांव का नाम केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का पृथ्वीराज नगर और सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर गांव का नाम दक्ष नगर हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉