Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने यूयूएसडीए के अधिकारियों के साथ की बैठक, बरसात से पहले सभी खुदी सड़कों, पेयजल और सीवर लाइन का कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम सभागार में यूयूएसडीए द्वारा स्वीकृत सड़क, पेयजल एवं सीवर पाइपलाइन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पार्षदों ने अपने वार्डों में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद यूयूएसडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि आगामी होने वाली बरसात से पहले सभी खुदी सड़कों, पेयजल तथा सीवर का कार्य पूरा कर लिया जाए । महापौर  ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जिस सड़क का कार्य किया जाना है उस क्षेत्र में दो-तीन दिन पहले अनाउंसमेंट कर जानकारी दी जाए व उचित साइन बोर्ड लगाए जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

महापौर ने यह भी कहा कि अभी पुरानी खुदी सड़कों के सही होने तक नई सड़कों को न खोदा जाए ।

ADVERTISEMENTS Ad

पार्षदों द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर से शिकायत की गई, जिसमें महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा से 15 दिन के भीतर सारी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर

बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल, एई नवल नौटियाल, पार्षद बबली वर्मा, तनुजा जोशी, विद्या देवी, नीमा भट्ट, राजेश पंत, रुक्मणी बिष्ट, धर्मवीर, रईस अहमद, नवीन चंद्र जोशी, चंद्रप्रकाश, संजय पांडे, रेखा बिनवाल, नेहा अधिकारी, ज्योति पांडे, मुकुल बल्यूटिया, अमित सिंह, यूयूएसडीए से प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप कुमार, एई दीनदयाल पांडे, रोहित जोशी, मनोज चंद्र, दिनेश चंद्र , प्रदीप मेहरा, आदि लोग उपस्थित रहे ।

हल्द्वानी:- महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम सभागार में यूयूएसडीए द्वारा स्वीकृत सड़क, पेयजल एवं सीवर पाइपलाइन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पार्षदों ने अपने वार्डों में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

इसके बाद यूयूएसडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि आगामी होने वाली बरसात से पहले सभी खुदी सड़कों, पेयजल तथा सीवर का कार्य पूरा कर लिया जाए । महापौर  ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जिस सड़क का कार्य किया जाना है उस क्षेत्र में दो-तीन दिन पहले अनाउंसमेंट कर जानकारी दी जाए व उचित साइन बोर्ड लगाए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी

महापौर ने यह भी कहा कि अभी पुरानी खुदी सड़कों के सही होने तक नई सड़कों को न खोदा जाए ।

पार्षदों द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर से शिकायत की गई, जिसमें महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा से 15 दिन के भीतर सारी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।

बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल, एई नवल नौटियाल, पार्षद बबली वर्मा, तनुजा जोशी, विद्या देवी, नीमा भट्ट, राजेश पंत, रुक्मणी बिष्ट, धर्मवीर, रईस अहमद, नवीन चंद्र जोशी, चंद्रप्रकाश, संजय पांडे, रेखा बिनवाल, नेहा अधिकारी, ज्योति पांडे, मुकुल बल्यूटिया, अमित सिंह, यूयूएसडीए से प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप कुमार, एई दीनदयाल पांडे, रोहित जोशी, मनोज चंद्र, दिनेश चंद्र , प्रदीप मेहरा, आदि लोग उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉