Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त: फीस बढ़ोतरी और महंगी किताबों पर नोटिस होगा जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानीः-   निजी स्कूलों की मनमानी पर अब शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। शहर के लगभग 80 निजी विद्यालयों के खिलाफ फीस बढ़ोतरी, NCERT की किताबें लागू न करने और निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने के आरोप में नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि सभी चिन्हित स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो संबंधित स्कूलों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और गंभीर मामलों में उनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

शिक्षा विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई स्कूल बिना अभिभावकों की सहमति के फीस बढ़ा रहे हैं।
इसके साथ ही एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें अनिवार्य कर दी गई हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीईओ ने स्पष्ट किया कि शासन और शिक्षा विभाग की गाइडलाइन का पालन करना सभी निजी विद्यालयों के लिए अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी और अभिभावकों का आर्थिक शोषण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से फीस और किताबों के मुद्दे को लेकर परेशान थे। अब नजर इस बात पर रहेगी कि स्कूल प्रशासन नोटिस का क्या जवाब देता है और विभाग आगे क्या कार्यवाही करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉