Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

सड़क हादसा: पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर ही मौत

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  पनखोली के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। डीडीहाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा पिकअप वाहन संख्या यूके 04 सीसी 3331 अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसा इतना भीषण था कि वाहन के खाई में गिरते ही चालक दीपक चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी खटीमा, ऊधमसिंह नगर की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसपोर्ट नगर का सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण, यातायात नगर के प्रवेश द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Ad

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों तथा वाहन स्वामी को दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी विवाद के चलते बुजुर्ग ने दराती से हमला कर की वृद्धा की हत्या, पुलिस ने हथियार किया बरामद, आरोपी की तलाश जारी

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉