Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान सख्ती से जारी, सार्वजनिक स्थानों से 99 नशेड़ी, हुड़दंगी व अराजकतत्व हिरासत में, जुर्माना जमा, चार नशेड़ी चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शहर में अराजकतत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए महिलाओं, बुजुर्गों व जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत अराजकतत्वों व हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

     एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में भीमताल, भवाली व हल्द्वानी में थानाध्यक्षों व टीम ने भीमताल, भवाली सहित हल्द्वानी में प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की।

ADVERTISEMENTS Ad

> सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अशांति फैलाने वाले 99 अराजक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए 24,500 रुपये का जुर्माना जमा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

> नशे में वाहन चलाने वाले चार चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

नैनीताल पुलिस का संदेश-

● महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, समाज में शांति और व्यवस्था बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
● यातायात नियमों का पालन करें।
● नशे से दूर रहें, खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ।
● अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, अपराध और अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉