Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

साहसिक पर्यटन को नया आयाम देने की दिशा में पहल, 44 साल बाद नंदा देवी शिखर को पर्वतारोहण के लिए खोलने की तैयारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में साहसिक पर्यटन को नया आयाम देने की दिशा में बड़ी पहल की है। करीब 44 साल बाद नंदा देवी शिखर को पर्वतारोहण के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग, वन विभाग और भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) इस संबंध में संयुक्त प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की ओर से 1980 से बंद पड़े नंदा देवी शिखर को पर्वतारोहण के लिए खोलने का सुझाव रखा गया। साथ ही सीमावर्ती पर्वत चोटियों पर पर्वतारोहण अभियानों को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के तहत मंजूरी देने पर भी विचार विमर्श हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

बैठक में मुख्य वन संरक्षक पी.के. पात्रो, फाउंडेशन के निदेशक कर्नल मदन गुरूंग, सचिव कीर्ति पायस, टीटीएफ संस्थापक राकेश पंत व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिम तेंदुए को देखने का मिलेगा मौका
पर्यटन विभाग ने गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान को अक्तूबर से मार्च तक पर्यटकों के लिए खोलने का प्रस्ताव भी रखा है। इस अवधि में हिम तेंदुए (स्नो लेपर्ड) दिखने की संभावना अधिक रहती है। लद्दाख स्थित हेमिस नेशनल पार्क को मॉडल मानते हुए यहां स्नो लेपर्ड टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना है।

ADVERTISEMENTS Ad

वन विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य के विभिन्न ट्रैकिंग रूट्स पर पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एकीकृत एकल खिड़की पोर्टल पर काम जारी है। साथ ही ट्रैकिंग रूटों की वहन क्षमता और एक समय में अधिकतम ट्रैकर्स की संख्या को लेकर भी मूल्यांकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल विजय सिंह ने सुझाव दिया कि हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर का एडवेंचर टूरिज्म मीट आयोजित किया जाए, जिसमें देशभर के टूर ऑपरेटर, साहसिक पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि और स्टेकहोल्डर एक मंच पर जुटें। सरकार की इस पहल से न सिर्फ पर्वतारोहियों को नया गंतव्य मिलेगा, बल्कि प्रदेश के पर्यटन व स्थानीय रोजगार को भी मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉