Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार हर हाल में नकल जिहादियों को मिट्टी में मिला कर रहेगी, युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का प्रयास नहीं होगा सफल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद कोचिंग माफिया और नकल माफिया एक होकर नकल जिहाद छेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सरकार नकल जिहादियों को हर हाल में मिट्टी में मिलाकर रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके बाद से 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया। सरकार के प्रयासों से विगत चार वर्षों में पारदर्शिता के साथ 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। अब युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कई कई परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

फिर भी कुछ लोगों को युवाओं की यह प्रगति रास नहीं आ रही है। इसलिए ऐसे शरारती तत्व संगठित हो युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती से बौखलाया नकल और कोचिंग माफिया एक होकर देवभूमि में नकल जिहाद छेड़ने का का प्रयास कर रहा है। इसके जरिए जांच पूरी होने से पहले ही, प्रदेश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ऐसे तत्वों के इरादों को सफल नहीं होने देगी, राज्य सरकार हर हाल में परीक्षा माफिया और नकल जिहादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए कृतसंकल्प है।  नकल जिहाद की किसी भी कोशिश को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉