Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मारी, दो छात्रों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

सितारगंज। रविवार शाम नानकमत्ता थाना क्षेत्र में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार देर शाम 18 वर्षीय शशांक सिंह राणा पुत्र अमरजीत सिंह राणा निवासी धुसरी, नानकमत्ता और 19 वर्षीय राज राणा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सिसौना, सितारगंज बाइक से सितारगंज की तरफ जा रहे थे। ड्योड़ी मार्ग पर एक स्कार्पियो कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों  को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय सितारगंज लाया गया। दोनों के सिर व शरीर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शशांक ने दम तोड़ दिया। जबकि राज को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन हायर सेंटर ले जाने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने दोनों युवकों की मौत की पुष्टि की। परिजनों ने बताया कि शशांक दो भाइयों में बड़ा था। वह बीए का छात्र था। उसके पिता की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मां मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। वहीं राज कक्षा 12 का छात्र था। राज  की दो बहनें और एक भाई है। पिता मजदूरी करते हैं। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सात जिलों में अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉