Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

चलती कार में लगी आग, हादसे के दौरान सड़क पर मची अफरा-तफरी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- शहर में आज शनिवार एक बड़ा हादसा टल गया। आज गांधी स्कूल के पास नीलकंठ हॉस्पिटल के स्वामी वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल की कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह आग का गोला बन गया। हादसे के दौरान सड़क पर पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक बाधित हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

गनीमत यह रही कि डॉ गौरव समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। डॉ गौरव सिंघल ने बताया कि चलते वाहन से अचानक जब अजीब सी गंध आने लगी तो उन्होंने तुरंत गांधी स्कूल से रामपुर रोड की ओर जाने वाली सड़क पर गाड़ी को रोक लिया और तुरंत बाहर आ गए। तभी कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad

स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना के बाद डॉ. सिंघल ने सकुशल बच गए और उन्होंने ईश्वर का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉