Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल, पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों का किया पोस्टमार्टम

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:-  लालकुआं के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जांच और स्थानीय लोगों की मदद से यह साफ हो गया है कि मृतक आपस में पति-पत्नी थे। हादसे का शिकार हुए पुरुष की पहचान 50 वर्षीय रामनिवास उर्फ पप्पू शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लालकुआं के बंजारी कंपनी इलाके के निवासी थे। रामनिवास सेंचुरी पेपर मिल में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। हादसे के वक्त उनके साथ उनकी पत्नी, 46 वर्षीय मालती शर्मा भी स्कूटी पर सवार थीं। दोनों किसी निजी कार्य से वीआईपी गेट की ओर जा रहे थे, तभी काल बनकर आए अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हेलमेट पहनने के बावजूद रामनिवास और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे बंजारी कंपनी क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है।

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद अब मामले की जांच में और तेजी आएगी। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि उस वाहन की पहचान हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

हादसे के बाद एक बार फिर भारी वाहनों के संचालन और उनकी गति सीमा को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉