Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट, 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान, 23 से फिर बदल सकता है मौसम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में बारिश थमने के साथ ही सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट के चलते हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि दिनभर चटक धूप खिलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कार खाई में गिरी, बुजुर्ग महिला और चालक की मौत, मां- बेटे सहित तीन लोग घायल
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 22 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं और दिन में धूप खिली रह सकती है। वहीं, सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने से मौसम में बदलाव महसूस होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, अगले सात दिन तक स्लीपर से फर्स्ट एसी तक टिकटों की मारामारी
Ad

मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। हालांकि अभी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। फिलहाल प्रदेश में दिन के समय धूप और सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉