Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, चार जिलों में अलर्ट जारी, प्रशासन ने दी अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नैनीताल, देहरादून, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर तीव्र बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारों का दौर जारी रह सकता है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और अत्यंत तीव्र बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

वहीं रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश पड़ने की संभावना बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने, चट्टानें गिरने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉