Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिन्दुखत्ता में की दो बड़ी घोषणाएं, बनेगा एक हजार क्षमता वाला सांस्कृतिक भवन, लोकथात महोत्सव में स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा को दी श्रद्धांजलि, बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया में तेजी का दिया भरोसा

बिन्दुखत्ता:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पैतृक गांव में स्कूल, स्टेडियम सहित प्रस्तावित कार्यों को पूरा कराने की घोषणा की। साथ ही बिन्दुखत्ता में एक हजार लोगों की क्षमता वाला भव्य सांस्कृतिक हॉल बनाने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रहलाद दा केवल लोकगायक ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और लोककला के सच्चे साधक थे। उनके गीतों में पहाड़ का जनजीवन, महिलाओं का संघर्ष, सामाजिक चेतना और अपनी जन्मभूमि के प्रति प्रेम झलकता था। उन्होंने कहा कि उनके गीत आज भी समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अभी सर्दी की रफ्तार कम, दिन में चटख धूप तापमान सामान्य से ऊपर, सुबह शाम ठंड का एहसास, 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना
Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकथात महोत्सव का उद्देश्य लोकभाषा, लोककला, लोकसंगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने आयोजन के लिए जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति को बधाई दी। इस अवसर पर लोक कलाकार नैन सिंह रावल, हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान और जीवन सिंह दानु को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि क्षेत्र में विभिन्न पुलों का निर्माण, बिजली व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, बिन्दुखत्ता में विद्युतीकरण और हल्दूचौड़ राजकीय महाविद्यालय को पीजी कॉलेज बनाने जैसे कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है और भारत सरकार से लगातार संवाद किया जा रहा है। वनाधिकार समिति के साथ भी इस विषय पर चर्चा कर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड की पहचान उसकी लोकसंस्कृति, परंपराओं और लोकभाषाओं से है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव 'ऐक्य' में दिखी भारतीय संस्कृति, प्रेम सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉