Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करने वाले वाहनों का किया निरीक्षण, व्यवस्था को निर्बाध संचालित करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी:- नगर निगम हल्द्वानी की नगर आयुक्त ने शनिवार को नगर क्षेत्र के समस्त 60 वार्डों में संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों की भौतिक एवं परिचालन स्थिति का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने ट्रांसपोर्ट नगर, भोलानाथ गार्डन सहित वाहनों के निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पहुँचकर वाहनों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वाहनों की नंबर प्लेट एवं वाहन संख्या की स्पष्ट पठनीयता, बॉडी, टायर, ब्रेक, हॉर्न तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की स्थिति की जाँच की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण के बाद भावभीनी विदाई, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट करके किया सम्मानित
Ad

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन वाहनों में किसी भी प्रकार की मरम्मत अथवा सुधार की आवश्यकता है, उसे समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए, ताकि सड़कों पर वाहनों के संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित होती रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान समस्त संबंधित वाहन चालकों, सुपरवाइजरों एवं नोडल अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था। नगर आयुक्त ने उनसे संवाद कर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं एवं आवश्यक सुधारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर हल्द्वानी में बैठक आयोजित, 20 नवंबर से स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का पंजीकरण ऑफलाइन शुरू

नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था नगर की स्वच्छता बनाए रखने की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके माध्यम से घरों से नियमित रूप से कूड़ा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर नगर आयुक्त ने समस्त नगरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों में ही गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करें तथा निर्धारित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों में पृथक रूप से उपलब्ध कराएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉