Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों में बढ़ोतरी: नई मूल्य सूची जारी, 20 नवंबर 2026 से लागू होगी नई दरें, दूध, पनीर और क्रीम सहित विभिन्न उत्पादों की कीमतों में 2 से 50 रुपये तक वृद्धि

लालकुआं:- अब आम उपभोक्ताओं के लिए दूध और दुग्ध उत्पादों में बढ़ोतरी होने जा रही है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची जारी कर दी है। संशोधित दरें 20 नवंबर 2026 से लागू होंगी। नई दरों में दूध, पनीर और क्रीम सहित विभिन्न उत्पादों की कीमतों में 2 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए संशोधित मूल्य सूची जारी कर दी गई है। 20 नवंबर से सभी संबंधित उत्पाद नई दरों पर बाजार में उपलब्ध होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

क्रीम के एक किलो पैक पर 50 रुपये की बढ़ोतरी

नई मूल्य सूची के अनुसार आंचल क्रीम के एक किलोग्राम पैक की कीमत 530 रुपये से बढ़ाकर 580 रुपये कर दी गई है। यानी उपभोक्ताओं को अब इसके लिए 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं आंचल गोल्ड फुल क्रीम मिल्क के 6 लीटर पैक की कीमत 426 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये और आंचल शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के 6 लीटर पैक की कीमत 355 रुपये से बढ़ाकर 372 रुपये निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर: मानदेय में हो सकती है दो हजार रुपए तक की बढ़ोतरी, शासन को भेजा प्रस्ताव
Ad

एक लीटर दूध के नए दाम

आंचल के विभिन्न श्रेणियों के दूध की नई कीमतें भी तय कर दी गई हैं। इसके तहत आंचल गाय का दूध अब 58रुपये के बजाय 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये प्रति लीटर और डबल टोंड मिल्क की कीमत 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर हल्द्वानी में बैठक आयोजित, 20 नवंबर से स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का पंजीकरण ऑफलाइन शुरू

इसके अलावा आंचल पनीर के 180 ग्राम पैक की कीमत 80 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये कर दी गई है।

अमूल और मदर डेयरी के बाद बढ़ाये आंचल ने दाम

गौरतलब है कि इससे पहले 12 नवंबर 2026 को अमूल, मदर डेयरी और अन्य निजी दुग्ध संस्थानों ने भी दूध एवं दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब आंचल दुग्ध संघ की ओर से नई मूल्य सूची जारी किए जाने के बाद 20 नवंबर से आंचल के उत्पाद भी महंगे हो जाएंगे।

नई दरें लागू होने से दूध और दुग्ध उत्पादों का नियमित उपयोग करने वाले परिवारों के मासिक बजट पर इसका असर पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉