Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड: कुमाऊं मंडल पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, आईजी निवेदिता कुकरेती ने जारी की तबादला सूची, तत्काल नई तैनाती पर ज्वाइनिंग के निर्देश

हल्द्वानी:-  कुमाऊं मंडल में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बुधवार देर रात मंडल के 29 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। जारी सूची में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर के पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जारी तबादला सूची के अनुसार, ऊधमसिंह नगर से भूपेंद्र सिंह बुजवान और धीरेंद्र कुमार को नैनीताल भेजा गया है। हरेंद्र चौधरी और मनोहर दसौनी को चंपावत, राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल, बसंती आर्या को अल्मोड़ा, प्रकाश सिंह को चंपावत और नरेश चौहान को अल्मोड़ा में तैनाती दी गई है। इसी तरह संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत, अशोक कुमार को नैनीताल तथा श्याम सिंह रावत को बागेश्वर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला स्वरोजगार की मिसाल: त्योहारों की खुशियों के साथ आत्मनिर्भरता की नई मिठास घोल रहीं गौलापार की महिलाएं, 50 हजार के निवेश से कमाया 90 हजार का मुनाफा
Ad

नैनीताल में तैनात हरपाल सिंह का तबादला बागेश्वर और दिनेश सिंह फर्त्याल का पिथौरागढ़ किया गया है। अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल भेजा गया है। वहीं अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है। भुवन चंद्र जोशी को अल्मोड़ा से चंपावत भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर: प्रदेश में 2200 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल, पीएसी, आईआरबी और वन आरक्षी समेत 1694 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
Ad

इसके अलावा पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर, चंपावत से पुनीता बलोदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल तथा चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर जबकि सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगठा को नैनीताल में तैनाती मिली है

तबादलों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था में किए जा रहे बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉