Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर: प्रदेश में 2200 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, पुलिस कांस्टेबल, पीएसी, आईआरबी और वन आरक्षी समेत 1694 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

देहरादून:- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल से लेकर दरोगा और समूह-ग के विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इसी महीने 2200 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आयोग ने पुलिस कांस्टेबल, पीएसी, आईआरबी और वन आरक्षी समेत 1694 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। वहीं, दरोगा समेत करीब 250 पदों के लिए 25 नवंबर को विज्ञापन जारी होगा। खास बात यह है कि वर्दीधारी पदों के लिए जनवरी के पहले सप्ताह से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू कराने की तैयारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के मुताबिक, पुलिस कांस्टेबल, पीएसी आरक्षी, आईआरबी आरक्षी, अग्निशामक, वन आरक्षी, स्पेशल टाइगर गार्ड, आबकारी सिपाही, परिवहन आरक्षी, बंदीरक्षक और सचिवालय रक्षक के करीब 1694 पदों पर भर्ती का विज्ञापन मंगलवार को जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोग की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा पुलिस दरोगा, प्लाटून कमांडर पीएसी और आईआरबी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, उप निरीक्षक अभिसूचना, उप आबकारी निरीक्षक और वन दरोगा के करीब 250 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 25 नवंबर को जारी किया जाएगा। मानचित्रकार और प्रारूपकार के लगभग 200 पदों के लिए 30 नवंबर को विज्ञापन आएगा। इसी दिन स्नातक स्तरीय अर्हता वाले पदों पर भी भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री
Ad

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि नवंबर महीने में कुल मिलाकर 2200 से अधिक समूह-ग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वर्दीधारी पदों के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा कराने की योजना है। इससे लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिलेगा।

स्केलर के 200 पदों पर 23 नवंबर से शारीरिक परीक्षा
उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती के लिए आयोग 23 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू कराने जा रहा है। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा शॉट पुट, ऊंची कूद और लंबी कूद की परीक्षा भी होगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों को पहले से पर्याप्त अभ्यास करने की सलाह दी है। परीक्षा के प्रवेश पत्र मंगलवार को वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा दो दिन चलेगी। पहले दिन अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे परीक्षण केंद्र पर पहुंचना होगा। बायोमीट्रिक उपस्थिति के बाद माप-जोख और दौड़ की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर बार कोड की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर 9520991174 और 9520991172 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर

प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला भी तेज होने जा रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती के तहत वैयक्तिक सहायक और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पदों की टंकण परीक्षा 22 नवंबर को होगी। इसके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वहीं, हाईकोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग छह दिसंबर को प्रवक्ता-कला की परीक्षा कराएगा। इसके प्रवेश पत्र 19 नवंबर को जारी होंगे। ऐसे में प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नवंबर और दिसंबर के महीना अहम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉