Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मानसून की पहली बारिश: नहर में बही कार, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत, तीन घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार

ADVERTISEMENTS Ad


हल्द्वानी:- मानसून की पहली बरसात के चलते शहर में एक दुखद दुर्घटना हो गई, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगो की मौत हो गई, जबकि तीन का स्थानीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
हल्द्वानी में आज बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार तेज बहाव की चपेट में आ गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad


एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है, और तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर का तेज बहाव होने के चलते कार बह गई।
शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव काफी बढ़ गया है, इसलिए इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉