Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

बैंक अधिकारी बताकर एलआईसी अभिकर्ता के खाते से 98 हजार की साइबर ठगी, पुलिस ने की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी तरह एक मामले में स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर साइबर ठगी कर एलआईसी अभिकर्ता के खाते से 98 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खटीमा के पीलीभीत रोड निवासी अरविंद कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह एलआईसी में अभिकर्ता हैं। उन्होंने पिछले दिनों नेट बैंकिंग के लिए आवेदन किया था। इस बीच उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली से बोल रहा है और यह फोन उनकी नेट बैंकिंग शुरू करने के लिए किया गया है। इसके बाद काॅलर नेट बैंकिंग शुरू करने की जानकारी देने लगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

इसके बाद साइबर ठग ने वीडियो काल कर ओटीपी मांगा, अरविंद ने ओटीपी देने से मना किया, तो उसने
फोन काट दिया। कुछ देर बाद अरविंद के पास दूसरे
नंबर से फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा
कि उनकी नेट बैंकिंग की प्रोसेसिंग हो गई है। इसके बाद उसने एटीएम कार्ड के पीछे लिखे नंबर व एटीएम के साथ आए कागज में लिखे चार अंक पूछे। इन नंबरों को बताते ही एलआईसी अभिकर्ता के खाते से दो बार में 60 हजार और 38 हजार रुपये निकल गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

एलआईसी अभिकर्ता मोबाइल पर मैसेज आते ही बैंक गए, जहां पता चला कि उनके पैसों से साइबर ठगों ने आनलाइन शॉपिंग की है। एटीएम ब्लाक कराने के बाद अरविंद ने बैंक प्रबंधन, पुलिस के साइबर सेल व कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी को मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले से साइबर सेल को अवगत करा दिया गया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉