Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वाटरफॉल में नहाने गये युवक की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- नदियों, नहरों में लगातार डूबने की लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद भी युवा सबक नहीं ले रहे और ऐसी जगह पर नहाने के दौरान ज्यादातर अपनी जान गवां रहे हैं। रामगढ़ ब्लॉक के ढोकाने स्थित वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

रविवार शाम लगभग चार बजे रामगढ़ के ढोकाने वाटर फॉल में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। बारिश के कारण पानी में युवक को ढूंढने में बचाव दल को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ युवक का शव बरामद कर सकी। मृतक की पहचान अजय आर्य निवासी भड़गाव चौखुटिया अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि बरसात के मौसम में भी वाटर फॉल में नहाने के दौरान लोगों को रोकने के लिए कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात किए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉