Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भवाली में मशरूम प्लांट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, दो कंपनियां किसानों का एक करोड़ रुपए लेकर फरार

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- भवाली में मशरूम प्लांट लगाने के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां दो कंपनियां किसानों का एक करोड़ रुपये लेकर फरार हो गयीं। पुलिस ने दोनों कंपनियों के डायरेक्टर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ठगी करने वालों में उत्तर प्रदेश, हैदराबाद और हल्द्वानी के लोग शामिल हैं। काशीपुर के शिवलालपुर कुंदेश्वरी व वर्तमान में पंत स्टेट हाउस भवाली निवासी संदीप सिंह रावत ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भवाली थाना क्षेत्र के रेहड़ रोड गांधी कॉलोनी स्थित एम्ब्रोसिया फूड फर्म व एम्ब्रोसिया न्यू मेडिसिन कंपनी ने संदीप सिंह रावत व अन्य किसानों से षड्यंत्र कर एक करोड़ की धोखाधड़ी कर दी। 2021 से 2023 तक दोनों कंपनियां भवाली में संचालित की गईं। बाद में कंपनियां किसानों का पैसा लेकर फरार हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

तहरीर पर पुलिस ने गौरवेंद्र गंगवार निवासी ओरझार पीलीभीत हाल निवासी चीनपुर, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, देवेश सिंह गंगवार व पवन कुमारी दोनों निवासी निवासी पीलीभीत रोड जिला बरेली, शैलेन्दर सिंह निवासी बदायूं समेत डायरेक्टर नुरुद्दीन शाबुद्दीन पटेल निवासी हैदराबाद, तेलंगाना और डायरेक्टर अतीक पटेल चचेरा भाई नुरूद्दीन शाबुद्दीन पटेल के खिलाफ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच खैरना चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा को दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉