Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अकादमिक सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तक बढ़ी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानीः-  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 अकादमिक सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 9 अप्रैल 2026 कर दी गयी है। यह निर्णय UGC-DEB द्वारा 31 मार्च 2026 को जारी नवीन दिशानिर्देशों के क्रम में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी अब विस्तारित अवधि का लाभ उठाते हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही अध्ययन केंद्रों एवं विद्या शाखाओं से यह अपेक्षा की गई है कि वे शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें तथा वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर या वर्ष में प्रवेश लेने हेतु सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने विद्यार्थियों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि “आज के समय में दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा, उच्च शिक्षा का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह करता हूँ कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय रहते प्रवेश अवश्य लें और अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है, जिससे दूर-दराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी आसानी से आवेदन कर सकें। अधिक जानकारी एवं प्रवेश विवरणिका के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण प्राप्त किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉