Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

ट्यूशन पढ़ने जा रहे नाबालिग छात्र को 12 लड़कों ने अपहरण कर पीटा, पिटाई का वीडियो किया वायरल, पुलिस कर रही हमलावरों की तलाश

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- ट्यूशन पढ़ने जा रहे नाबालिग छात्र का स्कूटी सवार करीब 12 लड़कों ने अपहरण कर लिया और  सुनसान जगह पर ले जाकर लड़कों ने छात्र को बेल्टों और डंडों से पीटा। आरोप है कि लड़कों ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली पुलिस को मुनीत राजपूत निवासी मोहल्ला सोत, रुड़की ने तहरीर देकर बताया कि उनका नाबालिग बेटा रितेन चौहान बुधवार की शाम करीब चार बजे वह ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि रामनगर में रास्ते में अलग-अलग स्कूटी पर आए करीब 12 लड़कों ने उसे रोक लिया और जबरन स्कूटी पर बैठाकर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक सुनसान जगह ले गए और यहां बेल्टों और डंडों से उसे बुरी तरह पीटा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

भीड़ जुटने के बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे। आरोपियों ने रितेन का मोबाइल भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया और फिर फरार हो गए। आरोप है कि उक्त लड़कों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार तीन नामजद और नौ अज्ञात पर केस दर्ज कर वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले लड़के भी नाबालिग हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉