Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: हाईवे पर पत्थर गिरने और मलबा आने से कई जगह सड़के बंद, रामगढ़ पुल के पास मार्ग धंसने से भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह पत्थर गिरने व मलबा आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में लगभग 100 सड़के बंद हैं। इसमें अधिकतर सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 10 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। बंद रास्तों को खोलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा में पांच, रुद्रप्रयाग में चार, चमोली में 12, पिथौरागढ़ में 14 सड़कें बंद हैं। नैनीताल में हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ पुल के पास मार्ग धसने से भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इस जिले में दो ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं। उत्तरकाशी में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के पास बंद हैं। इस जिले में 10 ग्रामीण मार्ग भी मलबा आने से बंद हैं। इसके अलावा टिहरी जिले के नौ ग्रामीण मार्गों पर भी जगह-जगह मलबा आ गया है। जिससे मार्ग बंद हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला रविवार को थमा तो गर्मी का एहसास हुआ। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय उसम भरी गर्मी ने परेशान किया। वहीं, बारिश न होने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार सुबह मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली। दिन चढ़ने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 33.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते शनिवार को यह आंकड़ा एक डिग्री नीचे था।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। देहरादून में 13 जुलाई को दिन का अधिकतम तापमान 34 और रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। 18 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉