Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

निरंजनपुर मंडी में लगी आग, लाखों रुपए की फल और सब्जियां जलकर राख, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, बड़ी मुश्किल से आग पर पाया काबू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- दीपावली की रात निरंजनपुर मंडी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग रात्रि करीब 9 बजे भड़की। जिससे मंडी में रखे फल-सब्ज़ियों और कई दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका।

ADVERTISEMENTS Ad

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि आतिशबाज़ी की चिंगारी से हादसा हुआ होगा। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

जानकारी के अनुसार, दीपोत्सव की पावन रात्रि पर देहरादून की हृदय स्थली निरंजनपुर मंडी में अचानक लगी भयंकर आग ने हड़कंप मचा दिया। करीब रात 9 बजे आग की लपटें भड़क उठीं। फल-सब्जियों के ढेर, दुकानों का सामान और आसपास के स्टॉल जलकर राख हो गए। लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

दमकल विभाग को सूचना मिलते ही दमकल कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। निरंजनपुर मंडी देहरादून की सबसे व्यस्त सब्जी मंडी है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में किसान और व्यापारी अपने उत्पादों को बेचने के लिए आते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉