Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, केयरटेकर पर हत्या का आरोप, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  कौशल्या कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलकर मौत हो गई।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी और वर्तमान में कौशल्या कॉलोनी फेस-2 में रहने वाली 52 वर्षीय सुषमा पंत किच्छा स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। बताया जा रहा है कि वह घर में अकेली रहती थीं। उनके साथ बीते करीब 14-15 वर्षों से अजय मिश्रा, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है, केयरटेकर के रूप में रह रहा था। अजय मिश्रा का दक्ष चौराहे पर एक होटल भी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अजय मिश्रा घर में ताला लगाकर होटल चला गया। दोपहर में जब वह लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा धक्का देकर खोला तो अंदर सुषमा पंत की जली हुई लाश देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद सोसायटी अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई नवीन जोशी, एएसएसआई मोहन जोशी और फोरेंसिक टीम प्रभारी सत्य प्रकाश रायपा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने अजय मिश्रा पर सुषमा को जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। अजय मिश्रा से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या का कारण स्पष्ट होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉