Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, मैदानी इलाकों में पड़ रही सूखी ठंड, 26 नवंबर के बाद मौसम बदलने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में बरसात और पहाड़ों में बर्फबारी न होने से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मैदानी इलाकों में सूखी ठंड तेजी से बढ़ रही है। दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर लोगों को परेशान कर रहा है। सुबह और रात की ठिठुरन जहां तेज हो गई है, वहीं शाम ढलते ही कई जगहों पर कोहरा बनने लगा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पोस्ट मानसून सीजन में बारिश न होना चिंताजनक है। अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण दिन में ही ठंड महसूस होने लगी है और रात का पारा सामान्य से नीचे जा रहा है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि 26 नवंबर तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है।बारिश के आंकड़े इस बार रिकॉर्ड निचले स्तर पर हैं। प्रदेश स्तर पर नवंबर में औसतन 4.4 मिमी वर्षा होती है, जो इस बार शून्य पर अटकी है। वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि जब तक बारिश नहीं होगी, सूखी ठंड से राहत मिलना मुश्किल है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉