Medical
उत्तराखण्ड

भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि जावेद खान निवासी मोहल्ला बंबाघेर के द्वारा लगातार स्मैक का अवैध कारोबार किया जा रहा था।काफी समय से उसकी शिकायत मिल रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को आरोपी जावेद से रामनगर में हल्द्वानी बस अडडे में उसके खोखे के पास से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद किये गये। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह स्मैक की एक बिट को 500 रुपये में तथा और नशीले इंजक्शनों को 800 रुपये जोड़ी के हिसाब से बेचता है। नशीले इंजेक्शन मंगल दास से बिकवाता था।
स्मैक को आरोपी और उसकी पत्नी निशा घर से बेचती है। जब से मंगल दास इंजेक्शन के मामले में जेल गया तब से वह जेल जाने की डर से स्मैक व नशीले इंजक्शनों को इधर उधर ऱखकर बेचता है। नशे से रोज लगभग पांच हजार की बिक्री होती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई भी कारोबार नहीं है। उसके पास जो भी संपत्ति है वह सब नशे के कारोबार करने के बाद ही इकट्ठा की है।
इसके अलावा आरोपी पूर्व ने कई बार जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस दौरान गिरफ्तारी टीम में एसएसआई मनोज सिंह नयाल, एसआई जोगा सिंह, एसआई नीरज चौहान, तालिब हुसैन, विजेन्द्र सिंह, संजय सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ नागरिक से हुई झपटमारी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपए कीमत की अंगूठी बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉