Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल के कलेक्टर परिसर में अफरा-तफरी, अधिवक्ता ने खुद को गोली से उड़ाया, पिस्टल बरामद, कार के डैशबोर्ड से सुसाइड नोट मिला

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  पर्यटन नगरी नैनीताल के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को अफरा-तफरी मच गई, यहां पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध हालत में मिला। घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और न्यायिक व प्रशासनिक हलकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक पार्किंग क्षेत्र से गोली चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग पहले तो घबरा गए, लेकिन जब उन्होंने कार के पास जाकर देखा तो अंदर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा था। तुरंत पार्किंग संचालक ने अन्य अधिवक्ताओं और पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का निरीक्षण किया। अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव मिला, जिनके सिर में गोली लगी हुई थी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि
मौके से पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिवक्ता के हाथ में पिस्टल बरामद हुई है, जबकि कार के डैशबोर्ड से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। सूत्रों के अनुसार नोट में उन्होंने अपनी बीमारी से परेशान होने और जीवन से निराशा जाहिर की है। साथ ही कुछ प्रशासनिक अधिकारियों से परिवार का ध्यान रखने की अपील भी की गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट की सामग्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।

मामले पर जानकारी देते हुए डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉