Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महिला सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों के संबंध में डीएम वंदना सिंह ने कैम्प कार्यालय में शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। डीएम ने नैनीताल जिले में  महिला सुरक्षा की दृष्टि से सेंसिटिव चिन्हित किए स्थानों पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन स्थानों में लगातार कार्यवाही की जाए और  स्थानीय महिलाओं से वार्ता कर फीडबैक लेकर भयमुक्त वातावरण को बनाने का कार्य करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश, पेड़ बचाओ अभियान के तहत संतुलित विकास को बढ़ावा देने पर जोर
Ad

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल में शिकायत पेटिका और हेल्पलाइन नंबर अनिवार्य रूप से चस्पा की जाये। वहीं परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि हल्द्वानी नगर अंतर्गत ई-रिक्शा, ऑटो चालकों का अति शीघ्र सत्यापन कार्य पूर्ण कर उनको ड्रेस और आई कार्ड उपलब्ध करा दिया जाए। साथ ही ई रिक्शा का रूट भी निर्धारित कर दिया जाए। जो ऑटो, ई रिक्शा चालक अपना सत्यापन नहीं करते है या आई कार्ड व ड्रेस का उपयोग नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। डीएम ने एसपी सिटी हरबंस सिंह को निर्देशित किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ववत संचालित एंटी रोमियो, रात्रि पुलिस गश्त को जारी रखें। बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, महिला को वापस दिलाई धनराशि, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉