Medical
उत्तराखण्ड

प्रसव के बाद महिला की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह डिलीवरी के लिए महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया उसके बाद परिजनों को जच्चा और बच्चा की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. महिला की हालत बिगड़ने पर बिना परिजनों को सूचित किए उसे एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा जा रहा था.
परिजनों का कहना है कि जब एंबुलेंस में महिला को देखा तो उसकी सांसें नहीं चल रही थी इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई  तब तक अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गए थे, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉