Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले के देघाट क्षेत्र में एक युवक पर 8 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

 जैसे ही परिजनों को इस घटना का पता चला, वे तत्काल पुलिस के पास पहुंचे। पीड़िता की मां ने देघाट थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी ने उनकी 8 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपील की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

 एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद देघाट थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना महिला एसआई बरखा कन्याल कर रही हैं। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉